फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में तीन दिन तक स्वास्थ्य मनोविज्ञान पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में तैयार होगा मानसिक स्वास्थ्य सुधार का रोड मैप
विज्ञापन

-तीन दिन तक स्वास्थ्य मनोविज्ञान के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जुटेंगे देश, विदेश के शिक्षाविद, डॉक्टर और छात्र
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और इंडियन एकेडमी ऑफ हेल्थ साइकोलॉजी की ओर से 22 से 24 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में स्वास्थ्य मनोविज्ञान पर देश, विदेश के शिक्षाविद, डॉक्टर और छात्रों की ओर से चर्चा की जाएगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के निवारण पर नया रोड मैप तैयार होगा। शनिवार को कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बताया कि कोरोना काल के बाद जिस तरह से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं, उसको लेकर हर कोेई चिंतित है।
विज्ञापन


इंडियन एकेडमी ऑफ हेल्थ साइकोलॉजी के अध्यक्ष प्रो. आनंद कुमार ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम से पहले 21 नवंबर को कुल चार प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशाला होगी। 100 से ज्यादा प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। बताया कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अमेरिका, फ्रांस, स्वीडन, दुबई, फिलिस्तीन, श्रीलंका, नेपाल से मनोवैज्ञानिक अनुभव साझा करेंगे। 600 प्रतिभागियों ने अब तक पंजीकरण कराया है। सम्मेलन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की संयुक्त सचिव डॉ. अर्चना ठाकुर और 93 वर्षीय मनोवैज्ञानिक प्रो. एनके सक्सेना, दिल्ली विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. एनके चड्ढा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुत कर्ताओं को अवॉर्ड दिया जाएगा। सम्मेलन में कुल 4 विचार-गोष्ठी, 6 आधार व्याख्यान,10 आमंत्रित वक्ताओं का व्याख्यान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें