फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित करें योग, रखें सकारात्मक सोच, रहेंगे निरोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य के लिए इलाज, परामर्श के साथ ही जरूरी है कि सकारात्मक सोच, योग को अपनाया जाए। ऐसा कर मानसिक रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आने वाले मरीजों को डाक्टर यही सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

हर साल दस अक्टूबर को मनाए जाने वाले विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर इस साल भी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाकर जांच की जाएगी। साथ ही लोगों को मानसिक रोगों से छुटकारा पाने के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को चोलापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष कैंप लगाकर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।
मनोचिकित्सक डाक्टर रवींद्र कुशवाहा ने बताया कि मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा की ओपीडी में कोरोना के पहले 100 मरीज आते थे, लेकिन इस समय संख्या घटकर 40 से 50 रह गई है। इसमें भी डिप्रेशन, घबराहट आदि वाले अधिक हैं। बताया कि इलाज के साथ ही मरीजों को नियमित योग, सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विशेषकर मोबाइल और इंटरनेट का अधिक प्रयोग, मादक पदार्थों का सेवन, मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है इससे छुटकारा पाने के लिए आउटडोर खेलों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें