फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः थाने परिसर से ही चोरी हो गई हेड कांस्टेबल की बाइक, सुरक्षा में तैनात सिपाही को नहीं लगी भनक

Wed, 04 Aug 2021 11:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जैतपुरा थाने पर तैनात और शिवपुर थाने के बैरक में रहने वाले हेड कांस्टेबल ने अपनी बाइक शिवपुर थाना परिसर में खड़ी की थी। जो चोरी हो गई।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। हद तो तब हो गई, जब वाहन चोरों ने शिवपुर थाना परिसर को भी नहीं बख्शा। वो थाना परिसर में खड़ी बाइक चोरी कर ले गए। चोरी की इस घटना से लोग हैरान हैं। 

विज्ञापन


जैतपुरा थाने पर तैनात और शिवपुर थाने के बैरक में रहने वाले हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शुक्ला ने थाना परिसर में बने बैरक से अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना के संबंध में भुक्तभोगी हेड कांस्टेबल मनोज शुक्ला ने बताया कि बीती रात अपनी स्पलेंडर बाइक को शिवपुर थाने के परिसर में लगाई थी। बुधवार सुबह बाइक उस जगह से गायब मिली। बाइक को पूरे बैरक और थाना परिसर में ढूंढा, पर नहीं मिली। 

इस संबंध में शिवपुर थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं थाना परिसर से पुलिसकर्मी की बाइक चोरी होने पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें