फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मजदूरी के 10 हजार रुपये मांगने पर सिर फोड़ा, 6 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। क्षेत्र के उमरहां गांव में बकाया मजदूरी के 10 हजार रुपये मांगने पर मजदूर राजकुमार को आधा दर्जन की संख्या में लोगों ने हमला किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। राजकुमार के मुताबिक, वह गांव के साजन के साथ मजदूरी करता है। 25 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे वह साजन के घर बकाया 10 हजार रुपये मांगने पहुंचा था। आरोप है कि रुपये मांगते ही साजन गाली-गलौज करने लगा और ईंट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद राहुल, बाबूलाल, शिवकुमार, बद्री और दो अज्ञात लोगों ने भी ईंट-पत्थर से हमला किया। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें