शिवपुर मिनी स्टेडियम में कैनवास बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को एचडीएफसी क्रिकेट क्लब ने कैंट सुपर किंग्स सीएसके क्रिकेट क्लब को 39 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एचडीएफसी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। टीम की ओर से अनिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 31 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके क्रिकेट क्लब की टीम एचडीएफसी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 35 रन पर ही ऑलआउट हो गई। अनिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन समिति के सचिव नफीस अहमद पटेल ने बताया कि आठ टीमें अगले दौर में प्रवेश कर चुकी हैं। मैच में अंपायर की भूमिका मोहम्मद हिसामुद्दीन और डेविड ने निभाई।