रथयात्रा स्थित सुबह-ए-बनारस ब्रेकफास्ट कार्नर के प्रथम तल में गुरुवार की दोपहर आग लग गई। रथयात्रा-सिगरा मार्ग पर सड़क किनारे स्थित रेस्टोरेंट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। थोड़ी देर में पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग का कारण शार्टसर्किट बताया गया। आग की चपेट में गैस सिलेंडर भी आ गया था लेकिन संयोग रहा कि धमाका नहीं हुआ।
रथयात्रा चौराहा के समीप अमित जायसवाल और शांतनु का ब्रेकफास्ट कार्नर है। प्रथम तल स्थित कमरे से अचानक धुआं उठा और आग लग गई। कर्मचारी और ग्राहक रेस्टोरेंट से निकलकर बाहर भागे। कर्मचारियों और आसपास के लोगोें ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया लेकिन कोई असर न हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग बुझाई। रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि फर्नीचर, गद्दे, बिजली के उपकरण सहित अन्य सामान जल गए हैं।