फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के लिए किया हवन, इंडिया-इंडिया के नारों के साथ दी आहूति

Sun, 30 Jun 2019 06:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मंदिर में हवन करते क्रिकेट प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज भारत और इंग्लैंड का मैच खेला जा रहा है। इसकी जीत के लिए दुआएं हर क्रिकेट प्रेमी कर रहा है। वहीं आज काशी के महावीर मंदिर में भारत की जीत के लिए हवन-पूजन किया गया। लोगों ने इंडिया-इंडिया जैसे नारे के बीच हवन में आहूति दी।

विज्ञापन


इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने हवन कर भगवान से भारत की जीत की कामना की। लोगों का कहना है कि भारत आज इंग्लैंड के खिलाफ शान से जीतेगा और सेमीफाइनल का रुख करेगा। क्रिकेट प्रेमियों ने इंडिया जीतेगा, इंडिया-इंडिया जैसे नारे लगाए। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि इस बार वर्ल्ड कप हमारा होगा। 

इंग्लैंड और भारत के बीच आज 38 मुकाबल बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड में चल रहा है। भारत ने आज विजय शंकर की जगह ऋषभ पंत को टीम में जगह दी है। इंग्लैंड ने टीम में दो बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेम्स विंस और मोइन अली को टीम से बाहर कर उनकी जगह जेसन रॉय और लियम प्लंकेट को शामिल किया है। टीम इंडिया अब तक इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी है। दूसरी ओर इंग्लैंड को 7 में से 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें