फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नीले ड्रम के कुंड में हुआ बालू और सीमेंट से हवन, हास्य महोत्सव में लगे ठहाके; उड़ा धुरंधर यान

Tue, 01 Apr 2025 03:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

धुरंधर हास्य महोत्सव का शुभारंभ देखकर ही दर्शक लोटपोट हो गए। कलाकारों ने पत्नी चालीसा का भी मंचन किया। डिजिटल बाबा, क्रिटिकल बाबा, टेक्निकल बाबा की भी पेशकश की गई।
विज्ञापन
धुरंधर हास्य महोत्सव की शुरुआत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीले ड्रम का कुंड, बालू और सीमेंट से हवन और मंच पर दोनों हाथों में चाकू लिए विराजमान पत्नी। वहीं दूसरी तरफ पत्नी चालीसा और पत्नी आरती का सस्वर पाठ चल रहा था। मोमबत्ती से पत्नी की आरती उतारी जा रही थी। यह नजारा सोमवार की शाम को अस्सी घाट पर आयोजित धुरंधर हास्य महोत्सव में नजर आया। स्व. प्रो. कौशल किशोर मिश्र की स्मृति में आयोजित महोत्सव में देर रात तक ठहाके लगते रहे।

विज्ञापन




सोमवार को अस्सी घाट पर धुरंधर हास्य महोत्सव की शुरुआत मेरठ के चर्चित हत्याकांड में पति का शव नीले ड्रम में छिपाने की घटना के साथ हुआ। नीले ड्रम में हवन और पत्नी चालीसा का पाठ करके महोत्सव आरंभ हुआ। 
विज्ञापन


इसके बाद अमृतकाल में 64 करोड़ लोगों के अमृत स्नान करने के कारण अमृत की कमी को देखते हुए कवियों को प्रतीकात्मक विषपान कराने के बाद स्नान कराया गया। महोत्सव की डिजिटल अतिथि 1008 मोनालिसा का मंच पर आगमन तो हर किसी के लिए यादगार बन गया। 

मोनालिसा को धुरंधर यान के जरिये सीधे मंच पर लैंड कराया गया। वहीं बाहर से आने वाले कवियों को घंटे भारत ट्रेन से महोत्सव तक पहुंचाया गया। कवियों और अतिथियों को अगड़म-बगड़म माला व हास्य चश्मा पहनाया गया। 

विज्ञापन

धुरंधर हास्य महोत्सव का लुत्फ उठाते दर्शक। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एक-एक करके महाखड़मंडलेश्वर, महालंठेश्वर, महाझूठेश्वर, महालूटेश्वर सहित डिजिटल बाबा,क्रिटिकल बाबा, टेक्निकल बाबा, इजी बाबा, बीजी बाबा और लेजी बाबा की उपाधि दी गई। इसके बाद मंचासीन कवियों और जनता ने सामूहिक रूप से पिपिहरी बजाकर नववर्ष का स्वागत किया।

कवि रुद्रनाथ त्रिपाठी ने हाथ जोड़ूं, पैर पकड़ूं और पटकूं माथा, इंस्टा पर फेसबुक पर लिखूं तेरी गाथा...का पाठ किया तो पूरा मुक्ताकाशीय मंच हंसी के ठहाकों के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हरिकेश प्रताप सिंह, उमेश कुमार जायसवाल ने मिमिक्री के जरिये श्रोताओं को गुदगुदाया। 

हास्य कवि डॉ. नागेश शांडिल्य ने बताया कि पिछले 20 सालों से धुरंधर हास्य महोत्सव का आयोजन हो रहा है। धन्यवाद ज्ञापन जनार्दन शांडिल्य ने किया। इस दौरान नजर इलाहाबादी, रामकिशोर तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर पाराशर, दिव्य प्रकाश राय आदि ने काव्य पाठ किया।

कौशल किशोर मिश्र स्मृति सोशल मीडिया इंटरटेनमेंट अवाॅर्ड डॉ. अनुराग टंडन को वर्ष 2025 का पं. धर्मशील चतुर्वेदी स्मृति धुरंधर हास्य सम्मान हास्य कवि वंशीधर मिश्र को, पं. हरिराम द्विवेदी स्मृति लोककवि सम्मान कवि बदरी विशाल को, पं. चंद्रशेखर मिश्र स्मृति ओज सम्मान कवि रामकिशोर तिवारी को तथा पं. श्रीकृष्ण तिवारी स्मृति गीत सम्मान कुमार बृजेंद्र को दिया गया। कौशल किशोर मिश्र स्मृति सोशल मीडिया इंटरटेनमेंट अवाॅर्ड डॉ. अनुराग टंडन को दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें