फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं के सम्मान में घर-घर हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ऊं इंद्रं वृत्राय हंतवे देवासो दधिरे पुर:, इंद्र वाणीरनूषता समोजसे...स्वाहा का उच्चारण करते हुए रविवार को यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गईं। आर्य समाज की ओर से वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति और कोरोना योद्धाओं के सम्मान व स्वास्थ्य के लिए घर-घर हवन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद काशी शास्त्रार्थ स्मृति न्यास के अध्यक्ष व जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा के उपप्रधान प्रमोद आर्य आर्षेय, मंत्री अखिलेश आर्य, सार्वदेशिक आर्य वीर दल के उप प्रधान संचालक दिनेश सिंह आर्य और पद्मविभूषण धर्मपाल के आह्वान पर आर्य समाज के लोगों ने हवन किया। यज्ञ में ऋग्वेद के मंत्रों का उच्चारण कर आहुतियां अर्पित की गईं। आर्य समाज के लोगों ने घरों पर ही वेदी बनाकर यज्ञ को पूर्ण किया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वह लॉकडाउन का पालन करें और घरों के अंदर ही रहें।
गायत्री परिवार ने भी किया अग्निहोत्र
वाराणसी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कोरोना योद्धाओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए प्रदेश भर में गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। कोरोना वायरस की समाप्ति के लिए विशेष आहुतियां और अग्निहोत्र किया गया। गायत्री परिवार के आपदा प्रबंधन युवा वाहिनी के समन्वयक गंगाधर उपाध्याय के समन्वय में जिले भर में गायत्री साधकों ने अग्निहोत्र किया। इस दौरान अनिलेश तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश गुप्ता, डॉ. भगवान दास, भूपेंद्र पाठक, रमन श्रीवास्तव, अर्चना, लक्ष्मी, कमला, उषा, शिखा ने घरों पर अग्निहोत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें