छात्रों में चुनाव को लेकर उत्साह।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में मतदान की रफ्तार धीमी है। सुबह 11 बजे तक 12 सौ विद्यार्थियों ने मतदान किया है। बृहस्पतिवार को हरिश्चंद्र महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से मतदान आरंभ हुआ। सुबह से मतदान के लिए छात्राओं की संख्या सबसे ज्यादा है। 11 बजे के बाद मतदान की रफ्तार बढ़ी है।
मतगणना, परिणाम की घोषणा एवं शपथ ग्रहण शाम को होगा। मतदान के लिए कुल 14 बूथ बनाए गए हैं। महाविद्यालय में वोटरो की संख्या कुल 8112 है। अपराह्न 1 बजे तक मतदान होगा।