काशी विद्यापीठ के मानविकी संकाय में छह दिसंबर को हरिश्चंद्र पीजी काॅलेज की परीक्षाएं होंगी। उस दिन हरिश्चंद्र में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक परीक्षा आयोजित होनी है। इसके चलते स्नातक में बीए और बीएससी तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की दोनों पालियों की परीक्षाएं विद्यापीठ परिसर के मानविकी संकाय में होंगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर के दो से चार बजे तक होगी।