फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: प्रो. हरेराम त्रिपाठी बने कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, जून में समाप्त होना था कार्यकाल

Sat, 20 May 2023 08:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी अब कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय महाराष्ट्र के कुलपति होंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने यह नियुक्त की है।
विज्ञापन
बटुकों से बात करते संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी अब कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय महाराष्ट्र के कुलपति होंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने यह नियुक्त की है। संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में इसकी जानकारी मिलने उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के राज्यपाल के प्रमुख सचिव संतोष कुमार की ओर से जारी आदेश में नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, तक के लिए की गई है। प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने 12 जून 2021 को संस्कृत विवि के कुलपति बने थे।

उनका कार्यकाल 11 जून 2024 को समाप्त हो रहा था। कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के बचे हुए कार्यों को पूर्ण करने के बाद ही वह नए पद को ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सबकी तिजोरी से निकलने लगे दो हजार रुपये के नोट, लेने से दुकानदार भी बरत रहे कोताही

जून में होंगी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं अब जून में होंगी। शास्त्री, आचार्य, मध्यमा, पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की 20 मई से प्रस्तावित परीक्षाओं की तारीख में बदलाव के बाद विद्यार्थियों सहित शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी नए सिरे से चल रही है। प्रश्नपत्रों के मॉडरेशन का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की परीक्षाएं एक साथ कराई जाएंगी। संभावना है कि जून के मध्य में परीक्षाएं शुरू होंगी। जल्द ही परीक्षाओं के लिए समय सारिणी भी जारी कर दी जाएगी। इसके लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू व कश्मीर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। समय सारिणी जारी होने के बाद परीक्षाओं के लिए परीक्षा सामग्री के वितरण की सूची भी जारी होगी। इसमें राज्यवार और जिलेवार तिथियां निर्धारित की जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें