फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर हार्दिक पटेल ने कही ये बात

Sun, 13 Jan 2019 01:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
विज्ञापन
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि मुझे भले गंगा ने नहीं बुलाया पर क्या मैं काशी नहीं आ सकता। शनिवार को वह इलाहाबाद, कुशीनगर के बाद बनारस पहुंचे। बनारस पहुंचे थे। पीएम के खिलाफ बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल को टाल गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। देश में और भी बहुत से काम हैं। बहुत सी समस्याएं हैं, जिन पर सरकारें गौर नहीं फरमा रहीं। फिलहाल मैं उन समस्याओं का हल खोज रहा हूं। इसीलिए शहर-शहर घूम रहा हूं। लोगों से मिल रहा हूं। उनकी समस्या जानने की कोशिश कर रहा हूं।

हार्दिक पटेल ने कहा वैसे सबसे बड़ी समस्या किसान और युवाओं की है। वर्ष 2019 में समर्थन के सवाल पर कहा कि हम सत्ता के खिलाफ हैं और हर जगह का अलग-अलग मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें