फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी के पलः गुमशुदा बेटे को कई माह बाद सही सलामत देखकर रो पड़ी मां, बिहार से भटककर पहुंचा था बनारस

Mon, 23 Aug 2021 12:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीमारी की हालत में घर से गायब हुए बेटे के मिलने की उम्मीद परिवार के लोग छोड़ चुके  थे। तीन माह बाद अपना घर आश्रम वाराणसी से आए एक फोन ने परिवार में खुशियां लौटा दीं।
विज्ञापन
अपना घर आश्रम में मिले मां और बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कैमूरे के मोहनिया का एक किशोर तीन माह पहले अचानक लापता हो गया। बेटे को खोजने के लिए पूरा परिवार दर-दर भटकता रहा। इस बीच सोमवार को बेटे को वाराणसी के अपना घर आश्रम में सही सलामत देख मां की आंखें छलक उठीं। बीमारी की हालत में घर से गायब हुए बेटे के मिलने की उम्मीद परिवार के लोग छोड़ चुके थे।

विज्ञापन


तीन माह बाद अपना घर आश्रम वाराणसी से आए एक फोन ने परिवार में खुशियां लौटा दीं। पता चला कि बेटा आश्रम में है। इसके बाद वो तत्काल ट्रेन से वाराणसी पहुंचे। यहां बेटे विनोद राम को देख मां लिपटकर रो पड़ी। जानकारी के मुताबिक, तीन माह पहले लहरतारा क्षेत्र में विनोद राम लावारिस हालत में पड़ा दिखा था। तब समाजसेवी संजय पाल ने उसे अपना घर आश्रम में भर्ती कराया।

लगातार सेवा एवं चिकित्सा के बाद उसने अपने घर का पता मोहनिया थाना अंतर्गत पश्चिम पुरवा गांव, बिहार बताया। पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने के बाद विनोद के परिजनों को सूचना दी गई। सोमवार सुबह विनोद की मां निर्मला देवी, भाई मुन्ना और जीजा अजीत कुमार आश्रम पहुंचे और विधि सम्मत तरीके से विदा करा कर घर ले गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें