फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में परिजनों के हंगामा के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवईयां स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने मंगलवार को हंगामा किया। चार सितंबर को महिला की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। देर शाम अस्पताल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चौबेपुर के बरबसपुर थाना निवासी राजू पटेल ने अपनी पत्नी अमृता पटेल को तीन सितंबर को दीर्घायु हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। बताया कि प्रसव पीड़ा से परेशान पत्नी का डॉक्टर एसके जायसवाल ने 4 सितंबर को ऑपरेशन किया और कुछ ही घंटों बाद महिला की सांसे रुक गई। बताया कि तब इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस पर छह अक्तूबर को अस्पताल पर हंगामा किया। थाना प्रभारी सारनाथ इंद्रभूषण यादव ने एफआईआर दर्ज होने के आश्वासन दिया। उधर देर शाम मृत महिला के पति राजू पटेल की तहरीर पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस बारे में पूछे जाने पर अस्पताल के प्रबंधक राजेश जायसवाल ने कहा कि महिला मरीज की मौत अधिक रक्तस्राव के वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से कहा गया था लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराया। उन्होंने इलाज में लापरवाही के आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें