रमेश का क्षतविक्षत शव देख कर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी पार्वती भी दिव्यांग है, रमेश दो बेटों का पिता था।
बता दें कि घटनास्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बड़ागांव पुलिस का नो एंट्री प्वाइंट बना हुआ है। जहां पर पुलिस हमेशा तैनात रहती है। इसके अलावा पुलिस द्वारा दावे किए जाते हैं कि रात में 100 डायल की गाड़ी पेट्रोलिंग भी करती है। तो सवाल उठता है कि पुलिस ने भी रमेश पर ध्यान नहीं दिया।