काशी विद्यापीठ की ओर से जीवनदीप महाविद्यालय में चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरईगांव। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से बड़ालालपुर के जीवनदीप महाविद्यालय में चार दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शनिवार को खत्म हुई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर महादेव पीजी कॉलेज ने पुरुष वर्ग जबकि महिला वर्ग में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम ओवरऑल विजेता रही। महादेव पीजी कॉलेज के खेल सचिव डॉ. भीम शंकर मिश्र ने बताया कि अंतिम दिन पुरुष हैंडबॉल के निर्णायक मुकाबले में महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर के खिलाड़ियों ने शिएट कॉलेज गहनी को 22-28 से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ सहित पांच और महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग का फाइनल महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और महादेव पीजी कॉलेज में हुआ। विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संरक्षक शैलेश त्रिवेदी, आयोजक सचिव उप प्राचार्य अमित सिंह, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप, नंदा द्विवेदी, अल्का सिंह, डॉ. राजेश यादव, सुप्रिया सिंह, अवनीश सिंह और विकास सिंह मौजूद रहे।