बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में यूथ क्लब को हराया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। सब जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय खिलाड़ी तनु यादव के दो गोल की बदौलत रॉयल क्लब ने यूथ क्लब को दो गोल से हरा दिया। शुक्रवार शाम हॉकी वाराणसी की ओर से बोधा देवी जिला बालिका सिक्स ए साइड हॉकी का उद्घाटन मैच रॉयल और यूथ क्लब के बीच खेला गया। परमानंदपुर के बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में यूथ क्लब की कप्तान सोनम सिंह, सृष्टि पटेल और अंजलि प्रजापति ने शुरू से ही छोटे-छोटे पास के सहारे रॉयल क्लब पर दबाव बनाया। रॉयल क्लब ने काउंटर अटैक कर सातवें मिनट में मोनिका ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद यूथ क्लब की सोनल सिंह ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। 18वें मिनट में सोनम सिंह ने यूथ क्लब को 2-1 की बढ़त दिल दी। प्रथम हाफ में यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में रॉयल क्लब ने रणनीति में बदलाव किया। तीसरे ही मिनट में तनु यादव ने बाईं छोर से एकल प्रयास से गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। 25वें मिनट में मोनिका ने बेहतरीन गोल कर रॉयल क्लब को 3-2 से आगे कर दिया। 35 मिनट में आंचल मौर्या के सटीक पास पर तनु यादव ने शानदार गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया। यूपी हॉकी के उपाध्यक्ष केबी रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुरू कराया।