फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हैंडबॉल खिलाड़ी नैना का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
एशियाई हैंडबॉल में भारतीय टीम की ओर से 23 गोल करने वाली वाराणसी की हैंडबॉल खिलाड़ी नैना यादव सोमवार को वाराणसी पहुंची। यहां बाबतपुर हवाई अड्डे पर सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से परमानंदपुर गांव तक कई स्थानों पर उनका स्वागत हुआ।
विज्ञापन

जिला हैंडबॉल संघ की ओर से भी नैना का स्वागत किया। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि नैना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि नैना चीन और उज्बेकिस्तान में हुई एशियन यूथ और जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तर प्रदेश की पहली महिला बनी हैं। इस मौके पर एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, अभिषेक राजपूत, नैना के पिता रामजी यादव, दादा हरी सरदार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. शम्स तबरेज शंपू मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें