वाराणसी पब्लिक स्कूल में हुई राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में बनारस व गोरखप
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। वाराणसी पब्लिक स्कूल में 17 से 19 नवंबर तक चली इस प्रतियोगिता के फाइनल में वाराणसी मंडल की टीम 39-28 से गोरखपुर मंडल को हराकर चैंपियन बनी।
वाराणसी की ओर से अनीश और सूर्यप्रकाश ने आठ-आठ गोल किए। गोरखपुर के हिमांशु ने आठ और पवन ने छह गोल किए। इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर ने अयोध्या को 20-17 गोल से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी ने बस्ती को 27-17 गोल से हराया। वाराणसी के आर्यन ने सात गोल किए, वहीं बस्ती के अभिषेक गौतम ने छह गोल किए। समापन समारोह में राष्ट्रीय संयोजक नमो एप और एनडीएमसी के अध्यक्ष कुलजीत चहल मुख्य अतिथि रहे। मौके पर विजय कुमार जायसवाल, शशिकांत गुप्ता, केके पांडेय, रामानंद जायसवाल, आशुतोष सिंह (आशु), शशांक रघुवंशी, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
वाराणसी पब्लिक स्कूल में हुई राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में बनारस व गोरखप