फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू की मेजबानी में खेली जाएगी हैंडबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू की मेजबानी में पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता 2 से 6 नवंबर तक परिसर स्थित एंफीथियेटर मैदान पर खेली जाएगी। इसमें पूर्वी जोन से संबंधित करीब 11 राज्यों के अलग-अलग विश्वविद्यालयों की टीमें खेलेंगी। प्रतियोगिता बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान के एस्ट्रो टर्फ पर खेली जाएगी। विवि क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी कर ली गई है। अलग-अलग विश्वविद्यालयों से आने वाले खिलाड़ियों को छात्रावास में ठहराया जाएगा। भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ (एआईयू) ने पूर्वी जोन के हैंडबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी वाराणसी को सौंपी थी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए अलग-अलग टीमों के खिलाड़ी एक दिन पहले ही वाराणसी आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें