फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: साझेदारी के नाम पर 17 लाख रुपये हड़पने का आरोप, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी। व्यवसाय में साझेदारी का भरोसा देकर 17 लाख रुपये ट्रांसफर कराने और रकम वापस मांगने पर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने राजाबाजार निवासी अजय रावत और बनारस बैटरी वर्क्स कंपनी के सेल्स मैनेजर विश्वजीत भट्टाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मंडुवाडीह रामनगर कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार सिंह के मुताबिक, वह नदेसर के मकान में बनारस बैटरी वर्क्स के नाम से बैटरी, इन्वर्टर और सोलर पैनल का कारोबार करते हैं। आरोप है कि अजय रावत ने साझेदारी में कारोबार करने का प्रस्ताव देकर भरोसा जीता। इसके बाद उनकी फर्म और बेटे सौरभ के बैंक खाते से आरटीजीएस और यूपीआई से अपनी फर्म मां लक्ष्मी होम एलायंसमेंट के खाते में 17 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोप है कि 22 जनवरी 2025 को लेनदेन का हिसाब मांगने पर अजय टालमटोल करने लगा। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज की गई और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी गई। इस संबंध में उन्होंने 23 जनवरी 2025 को कैंट थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। अरविंद सिंह के अनुसार, 17 सितंबर 2025 को अजय ने फोन कर दुकान में रखा सामान जबरन उठा ले जाने की धमकी दी। 21 सितंबर को भी फोन कर धमकाया गया। शिकायतकर्ता ने अजय रावत और विश्वजीत भट्टाचार्य पर मिलीभगत कर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें