फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों में मिलेगा हैंड सैनिटाइजर, 15 जून से चयनित डाकघरों से होगी बिक्री

Wed, 10 Jun 2020 11:02 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

गंगाजल, सीएफएल बल्ब के बाद अब डाकघरों के काउंटर से हैंड सैनिटाइजर की बिक्री भी की जाएगी। इसके लिए डाकघरों के काउंटर पर 60 एमएल से लेकर के आधा लीटर तक के बॉटल की बिक्री की जाएगी। उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी प्रधान डाकघर, मुख्य डाकघरों के साथ ही चयनित डाकघरों में सैनिटाइजर की बिक्री हो सकेगी। 15 जून से 14 जून 2021 तक यह बिक्री होगी। इसमे वाराणसी मंडल की में प्रधान डाकघर कैंट, विशेश्वरगंज सहित चयनित 14 डाकघरों में बिक्री करने की सूची तैयार की गई है। इसमें 60 मिलीलीटर के लिए 30 रुपये, 100 एमएल के लिए 50 रुपये और 210 एमएल के लिए 105 रुपये जबकि 500 मिलीलीटर के लिए 250 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें