फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडल के 7420 परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी मंडल के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 21 नवंबर तक चलेंगी, जिनमें 7420 विद्यालयों के 814717 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी गई है और परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में कराई जाएंगी।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चलेगी। कक्षा एक के बच्चों का केवल मौखिक मूल्यांकन किया जाएगा जबकि कक्षा छह से आठ तक के छात्रों की लिखित परीक्षा होगी। एडी बेसिक हेमंत राव ने बताया कि परीक्षा में शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया गया है। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। निर्देशों के अनुसार, विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक परीक्षा कराएंगे। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और जनपद स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए जिम्मेदार होंगे। हेमंत राव ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें