फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल का बच्चा लेकर प्रेमी के घर दिया धरना

Mon, 28 Mar 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंका क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को प्रेमिका अपने डेढ़ साल के  बच्चे को लेकर प्रेमी के  घर धरने पर बैठ गई। गांव के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। रविवार को उसने लंका थाने पहुंचकर प्रेमी पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



युवक और युवती दोनों एक ही गांव के हैं। 2009 में दोनों घर से मुंबई भाग गए थे। बताया जाता है कि दोनों ने वहां मंदिर में शादी कर ली थी। बाद में लड़की के घरवाले उसे वापस घर ले आए और उसकी दूसरी शादी कर दी। करीब एक साल बाद ही उसकी शादी टूट गई। प्रेमी युगल फिर किराए का कमरा लेकर साथ रहने लगे। दोनों के एक बच्चा भी हुआ। आरोप है कि छह माह पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। शनिवार की शाम प्रेमिका अपने बच्चे को लेकर प्रेमी के घर पहुंच धरने पर बैठ गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। रविवार को प्रेमिका लंका थाने पहुंची। उसने बलात्कार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ लंका संजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें