फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ा जंफर और प्यासा रह गया आधा शहर

Wed, 24 Jun 2015 02:11 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हाईटेंशन लाइन का जंफर उड़ने की वजह से मंगलवार की शाम को आधे शहर में जलापूर्ति नहीं हो पाई। गड़बड़ी रात पौने दस बजे दूर हुई उसके बाद एक घंटे तक अतिरिक्त पंप चलाकर किसी तरह लोगों को पीने भर का पानी मुहैया कराने का प्रयास जलकल विभाग ने किया लेकिन प्रेशर नहीं बन पाने के कारण ऊंचाई वाले इलाकों वह भी नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

जिन घरों में सबमर्सिबल पंप लगे हैं, लोगों ने उनके यहां पानी लेने के लिए पड़ोसियों की कतार लगी रही।
भिखारीपुर से भदैनी उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 केवी सर्किट लाइन का जंफर शाम 6.30 बजे उड़ गया। इससे गोदौलिया से अस्सी तक का इलाका अंधेरे में तो डूब ही गया भदैनी रा वाटर पंप और भेलूपुर जल संस्थान की आपूर्ति भी ठप हो गई, जिसके चलते न तो गंगा से पानी पंप किया जा सका और न ही पक्का महाल, चेतगंज, सिगरा, जगतगंज, बेनियाबाग, गोदौलिया आदि इलाकों में जलापूर्ति हो पाई।
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रात नौ बजे फाल्ट खोजा और पौने 10 बजे जंफर जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। जलकल के सचिव एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि रात में बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद रात 11.45 बजे तक पानी की आपूर्ति की गई। सुबह की सप्लाई सुचारु रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें