फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जौनपुर में दो बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच लाख लूटे थे, चार दिन में 80 हजार रुपये कर दिए खर्च; गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2026 11:54 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: यूपी के जौनपुर की पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये लूटे थे। पुलिस मामला दर्ज कर उन्हें तलाश रही थी। इसी क्रम में चेकिंग के दाैरान दोनों को पकड़ लिया गया। इससे पहले दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
जौनपुर में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Encounter News: जौनपुर के मछलीशहर और पवारा थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 20 हजार रुपये नकद, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन




मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि सात अप्रैल को तियरा गांव निवासी सुर्यमणि मिश्रा के साथ 5 लाख रुपये की उचक्कागिरी की घटना हुई थी। पीड़ित के अनुसार, वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मछलीशहर शाखा से 5 लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। रास्ते में मुस्तफाबाद स्थित यूनियन बैंक के पास वह चाय पीने के लिए रुके, तभी दो अज्ञात युवक उनकी मोटरसाइकिल की डिग्गी से रुपये निकालकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में मछलीशहर और पवारा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से संदिग्धों की तलाश शुरू की। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने मौके से सत्येंद्र कुमार दोबरे उर्फ सुमित नारायण (निवासी मिराय वाहरपुरा, थाना भरथरा, जनपद इटावा) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। वहीं दूसरे आरोपी गुड्डू उर्फ इकरार (पुत्र रहीम बख्श, निवासी डिबियापुर शास्त्री नगर, थाना डिबियापुर, जिला औरैया) को भी मौके से दबोच लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही अन्य संभावित साथियों की तलाश भी जारी है। बरामद नकदी को पीड़ित से लूटी गई रकम का हिस्सा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें