फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश में फिल्मी अंदाज में पल्सर सवार आधा दर्जन लोगों ने किया छात्र का अपहरण

Fri, 07 Feb 2020 03:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अपहरण के आरोपित युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जौनपुर जिले के प्रतापगढ़ रोड स्थित एक इंटर कालेज के छात्र का 4 पल्सर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने अपहरण कर लिया।अपहृत छात्र को बदमाश प्रयागराज के झूंसी ले गए, जहां उसे मारपीट कर छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपहरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सरायरुस्तम निवासी सचिन मौर्या (18) पुत्र शैलेन्द्र मौर्या प्रतापगढ़ रोड स्थित आदर्श बाल विधामन्दिर इंटरमीडिएट कालेज में इंटर का छात्र था। गुरूवार को दोपहर में चार पल्सर सवार आधा दर्जन बदमाश स्कूल के गेट पर पहुंचे और सचिन को स्कूल से बातचीत करते हुये बाहर ले गए। सड़क पर पहले से ही खड़े बदमाशों ने फौरन पल्सर में बैठाकर प्रतापगढ़ की तरफ तेजी से फरार हो गये।

आसपास के लोगों ने देखा, लेकिन सोचा कि सचिन अपने दोस्तों के साथ कही जा रहा है। शाम को सचिन घर नही पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। कुछ देर बाद सचिन ने एक अंजान नंबर से घर वालों को फोन करके घटना की जानकारी तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने निशानदेही पर गौरैयाडीह निवासी कन्हैयालाल को थाने में बैठा लिया और अपहरण करने वाले उसके पुत्र सुधीर मोर्या से बातचीत कराई। पुलिस को सूचना मिलने व पोल खुलने की डर से सचिन को झूंसी में मारपीट कर छोड़ दिया गया। रात को परिजन सचिन को घर ले आये। देर रात अपहृरित सचिन ने सारी बातें थानाध्यक्ष अरविंद यादव को बताई जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण में शामिल सुधीर मौर्या निवासी गौरैयाडीह व शुभम मौर्या निवासी ईठीपुर नवाबगंज प्रयागराज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात लोगो के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को तलाश कर रही है।इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष अरविंद यादव का कहना है कि आपसी रंजिश मे अपहरण किया गया था।पुलिस की सक्रीयता से बड़ी घटना होने से बच गई ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें