फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi ASI Survey Live: ज्ञानवापी परिसर में 11वें दिन का सर्वे जारी, टीम ने साइंटिफिक सर्वे की रफ्तार बढ़ाई

Sun, 13 Aug 2023 01:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Gyanvapi Mosque ASI Survey Live News in Hindi: वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे का आज 11वां दिन है। परिसर में तहखाना साफ होने के साथ ही उसकी बारीकी से जांच की जाएगी। एएसआई की टीम ने शनिवार को लगभग साढ़े सात घंटे तक परिसर के अलग-अलग हिस्से में सर्वे किया।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का आज 11वां दिन है। एएसआई की टीम सुबह आठ बजे परिसर पहुंची और सर्वे का काम शुरू किया। एएसआई की टीम ने अब साइंटिफिक सर्वे की रफ्तार को बढा दी है। सैटेलाइट और GPS मशीनों के जरिए सर्वे किया जा रहा है। आज एक्सपर्ट GPR सर्वे के लिए चिह्नित स्थानों पर कोण, अक्षांश और स्थिति तय करेंगे फिर यूनिट अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

विज्ञापन

 

ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे जारी - फोटो : अमर उजाला
परिसर में तहखाना साफ होने के साथ ही उसकी बारीकी से जांच की जाएगी। बता दें कि, ज्ञानवापी में शनिवार को भी सर्वे जारी रहा। एएसआई की टीम ने लगभग साढ़े सात घंटे तक परिसर के अलग-अलग हिस्से में सर्वे किया। इस बीच शनिवार को पटना से आया एएसआई का एक विशेषज्ञ भी सर्वे में शामिल हुआ। शाम पांच बजे के बाद एएसआई की टीम ज्ञानवापी से बाहर निकल गई। उधर, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सर्वे पूर्व निर्धारित समयानुसार ही होगा। गौरतलब है कि जिला जज की अदालत ने सर्वे के संबंध में वादी-प्रतिवादी व उनके अधिवक्ताओं के साथ ही एएसआई की टीम और अन्य अधिकारियों को किसी भी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगा रखी है।
 
विज्ञापन

सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिसर के बाहर तैनात कमांडों - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को साढ़े सात घंटे चला ज्ञानवापी का सर्वे

ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम का सर्वे 15 अगस्त को नहीं होगा। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस-प्रशासन का ध्यान शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा।अगले दिन यानी 16 अगस्त से फिर पहले की तरह सर्वे कराया जाएगा। इससे पहले श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सोमवार को सर्वे का काम सुबह 10:30 बजे के बाद ही शुरू करने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें