फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi News: मुफ्ती ए शहर बोले- ज्ञानवापी मस्जिद में फव्वारा था और है, शिवलिंग नहीं, कोर्ट के आदेश का इंतजार

Fri, 20 May 2022 04:46 PM IST
उत्पल कांत एएनआई, वाराणसी

सार

अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव व मुफ्ती-ए-शहर अब्दुल बातिन नोमानी शुक्रवार को कहा कि सभी पुराने शाही मस्जिदों में फव्वारा लगा होता है। 
विज्ञापन
मुफ्ती ए शहर अब्दुल बातिन नोमानी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे पूरा हो चुका है और अदालत में रिपोर्ट सौंप दी गई है। ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग मिलने के मामले में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। हिंदू पक्ष जहां शिवलिंग का दावा कर रहा है, वहीं मुस्लिम पक्ष इसको फव्वारा बता रहा है। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव व मुफ्ती ए शहर अब्दुल बातिन नोमानी शुक्रवार को कहा कि सभी पुराने शाही मस्जिदों में फव्वारा लगा होता है।

विज्ञापन


ज्ञानवापी समेत बनारस में कुल तीन शाही मस्जिद हैं जिनमें फव्वारा लगा है। पूरे यूपी के पुराने शाही मस्जिदों में जाएं तो फव्वारा देखने को मिल जाएगा। ज्ञानवापी में भी सिर्फ और सिर्फ फव्वारा है। मैंने तो कोई शिवलिंग नहीं देखा। आगे कहा कि यह मुकदमा प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट के ही खिलाफ है। हम लोग इंतजार में हैं कि अदालत से क्या आदेश आता है।

विशेष अधिवक्ता आयुक्त की ओर से दाखिल की गई रिपोर्ट की कॉपी मुझे नहीं मिली है। उसमें क्या लिखा है, मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के वकील पढ़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें