काशी यात्रा पर बनारस पहुंचे पायलट बाबा ने कहा कि मां गंगा जब चाहेंगी, तब खुद को स्वच्छ कर लेंगी। बस उनका प्रवाह अविरल तो हो जाए। गंगा सफाई के लिए आई एजेंसियों ने दिल से कोई काम नहीं किया।
ज्ञानवापी हमें मिलेगा। देर होगी ,लेकिन जो हमारा है, वह हमारा ही रहेगा। मंदिरों को अतिक्रमण से मुक्त किया जा रहा है। हमें कानून और मनोबल से अपने स्थानों को वापस लेना है। यह कहना है पायलट बाबा का।
काशी यात्रा पर बनारस पहुंचे पायलट बाबा ने कहा कि मां गंगा जब चाहेंगी, तब खुद को स्वच्छ कर लेंगी। बस उनका प्रवाह अविरल तो हो जाए। गंगा सफाई के लिए आई एजेंसियों ने दिल से कोई काम नहीं किया। गंगा सफाई का काम कठिन है। बहुत लोग आए और चले गए, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। पर्यटन का कितना विकास हो जाएगा, मगर गंगा को साफ करने के लिए कोई भी मन से नहीं तैयार हो सकता। पायलट बाबा भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर थे।