ज्ञानवापी से संबंधित कई मामले कोर्ट में लंबित हैं। इसी क्रम में 1991 से लंबित अतिप्राचीन स्वयंभू लॉर्ड आदिविश्वेश्वर वाद में सुनवाई हुई। जिसके बाद अगली तारीख 19 दिसंबर की तय की गई है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक) युगल शंभू की अदालत में शुक्रवार को 1991 से लंबित अतिप्राचीन स्वयंभू लॉर्ड आदिविश्वेश्वर वाद में सुनवाई हुई। पक्षकार बनाए जाने की अर्जी पर विरोध के मामले में योगेन्द्र नाथ व्यास की तरफ से दलील दी गई। अब मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
जवाबी दलील में अधिवक्ता ने कहा कि सोमनाथ व्यास की मृत्यु वर्ष 2000 में हो गई थी। कानून के अनुसार सोमनाथ व्यास के जगह उनके विधिक प्रतिनिधि के रूप में पक्षकार बनाए जाने का अधिकार का आदेश भी न्यायालय द्वारा दिया गया है।