वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वें में सामने आए शिवलिंग की कार्बन डेटिंग के मुद्दे पर हिंदू पक्ष के लोगों के बीच आपसी रार बढ़ती जा रही है। वादी महिलाओं में राखी सिंह के पैरोकार विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन ने वादिनी लक्ष्मी देवी के पति और पैरोकार डॉ. सोहन लाल आर्य पर मुसलमानों के हाथों बिकने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि उनके कहने पर ही डॉ. आर्य ने शिवलिंग के कार्बन डेटिंग की मांग की है। उधर, डॉ. सोहन लाल आर्य ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि जितेंद्र सिंह विसेन झूठ बोल रहे हैं। बताया कि 1995 से ही मुकदमा दायर करने के साथ ही मैं खुद पैरवी करते आ रहा हूं। विसेन तो अभी डेढ़ साल पहले ही काशी में आए। उन्हें इस केस के बारे में जानकारी नहीं है।
बता दें कि हिंदू पक्ष के कार्बन डेटिंग की मांग पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए सात अक्तूबर को फैसला सुनाए जाने की तिथि नियत की है।
पढ़ें:
सर्वे में मिले शिवलिंग के आकार और उम्र के सर्वे पर वादियों में मतभेद, जानिए कोर्ट में क्या हुआ