ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी के तहखाने को जिलाधिकारी की सुपुर्दगी में देने से संबंधित मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी। समय की कमी के कारण बुधवार को सुनवाई टाल दी गई।
वादी का कहना है कि वर्ष 1993 से पहले व्यासजी के तहखाने पर व्यास परिवार का कब्जा था। विवाद बढ़ा तो कब्जा हट गया। इस पर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी कब्जा कर सकती है। इसलिए तहखाना डीएम की सुपुर्दगी में दिया जाए। इस पर मसाजिद कमेटी ने आपत्ति की है। कमेटी की तरफ से कहा गया कि उस पर वर्षो से कब्जा है। इसी वाद में काशी विश्वनाथ मंदिर मूल वाद के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने भी इसे राष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए पक्षकार बनाने का अनुरोध किया है, जिस पर सुनवाई जारी है।