फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: अखिलेश यादव और ओवैसी पर मुकदमा समेत तीन मामलों पर सुनवाई आज, क्या आदेश देगा कोर्ट ?

Sat, 07 Jan 2023 11:14 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने से संबंधित याचिका समेत आज तीन मामलों पर वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी मामले में बयानबाजी पर सपा के राष्ट्रीय के अध्यक्ष अखिलेश यादव और एमआईएमआईएम  के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने से संबंधित याचिका पर शनिवार को सुनवाई होगी। एसीजेएम पंचम एमपी, एमएलए कोर्ट की अदालत ने सुनवाई की तारीख तय कर दी है। इस मामले की सुनवाई पहले भी हो चुकी है। चौक पुलिस से स्पष्ट आख्या भी तलब की जा चुकी है। 

विज्ञापन

दूसरी तरफ, अधिवक्ता नारायणी शर्मा के निधन व शोकसभा की वजह से शुक्रवार को ज्ञानवापी के श्रृंगार गौरी प्रकरण में गालीगलौज व धमकी देने से संबंधित अर्जी पर सीजेएम विजय विश्वकर्मा की अदालत मेें सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की सुनवाई शनिवार को होगी। 
 इसी तरह जिला जज की अदालत में ज्ञानवापी आदि विश्वेश्वर मामले में किरन सिंह की तरफ से दाखिल वाद और श्रृंगार गौरी मूल वाद को एक साथ किए जाने से जुड़े मामलों की सुनवाई शनिवार को होगी। इससे पहले श्रृंगार गौरी मामले की वादिनी लक्ष्मी देवी समेत चार महिलाओं की तरफ से सुप्रीमकोर्ट के अधिवक्ता विष्णु जैन ने दलील रखी थी। 
विज्ञापन




 

 

 

 

विज्ञापन

वादी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

 दिसंबर माह में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण की वादी महिलाएं रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी व सीता साहू ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि श्रृंगार गौरी प्रकरण की एक वादिनी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन की ओर से मुख्यमंत्री को पॉवर ऑफ अटार्नी सौंपने और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में पहुंचने पर कई बार अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। महिलाओं व उनके पैरोकारों से गाली-गलौज तक की जाती है। यह भी आरोप लगाया गया कि नंदी जी महाराज बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मुकदमे में वाद मित्र सितेंद्र चौधरी से फर्जी तरीके से पॉवर ऑफ अटार्नी अपने हक में करा लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें