फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: वादमित्र हटाने की अर्जी में संशोधन पर हुई सुनवाई, पांच जनवरी को पड़ी अगली तारीख

Fri, 02 Jan 2026 11:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: ज्ञानवापी मामले से संबंधित वादमित्र हटाने की अर्जी में संशोधन पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। पांच जनवरी को सुनवाई की अगली तारीख तय की गई है। 
विज्ञापन
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल जज (सीनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक) भावना भारती की अदालत में बृहस्पतिवार को ज्ञानवापी से जुड़े वर्ष 1991 के पुराने मुकदमे में वादमित्र को हटाने की खारिज हो चुकी अर्जी में संशोधन संबंधी प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान वादमित्र की ओर से योगेन्द्र व्यास की निगरानी अर्जी खारिज होने से संबंधित आदेश की प्रति दाखिल की गई। वहीं, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति अदालत में प्रस्तुत की गई।

विज्ञापन


इस पर वादमित्र की तरफ से दाखिल दस्तावेजों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले की अगली सुनवाई पांच जनवरी को तय की गई है। पिछली तिथि पर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से अधिवक्ता ने अग्रिम कार्रवाई पर रोक लगाने की दलील दी थी। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: 10 साल में सबसे सर्द 2026 की पहली रात, तस्वीरों में देखें- कड़ाके की ठंड में ठिठुरे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि केवल मौखिक दलील के आधार पर वाद की कार्यवाही पर रोक नहीं लगाई जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया था कि यदि रोक की मांग है तो इसके लिए लिखित अर्जी दाखिल की जाए, ताकि उस पर विधिवत सुनवाई हो सके। गौरतलब है कि मूल वादी हरिहर पांडेय के निधन के बाद उनकी बेटियों ने वादमित्र को हटाने की अर्जी दाखिल की थी, जिसे अदालत पहले ही खारिज कर चुकी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें