फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: लॉर्ड विश्वेश्वर के केस की टली सुनवाई, 12 मई को पड़ी अगली तारीख

Mon, 05 May 2025 10:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ज्ञानवापी के लॉर्ड विश्वेश्वर के केस की सुनवाई सोमवार को टल गई। ऐसे में अब इस मामले की सुनवाई 12 मई को होगी। 
विज्ञापन
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल जज (सीनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक) भावना भारती की अदालत में सोमवार को ज्ञानवापी के लॉर्ड विश्वेश्वर के केस की सुनवाई टल गई। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले की सुनवाई 12 मई को होगी। 

विज्ञापन


इस मामले में मुकदमे के वादी रहे हरिहर पांडेय के निधन के बाद उनकी बेटियों मणिकुंतला तिवारी, नीलिमा मिश्रा और रेनू पांडेय की ओर से पक्षकार बनाए जाने का प्रार्थना पत्र लंबित है। इस वाद में एक अर्जी अनुष्का तिवारी की ओर से भी दाखिल की गई है। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका का किया अपहरण, बोला- दूसरी जगह करा रहे थे शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया है कि भगवान विशेश्वर के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाया जाए। इस मामले के मूल वादियों की मौत हो चुकी है। विजय शंकर रस्तोगी ने स्थानांतरण आवेदन का विरोध करके देवता के अनेक भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। मामले में उचित आवश्यक पक्षों को पक्षकार नहीं बनाया गया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें