फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर में 8वें दिन भी एएसआई सर्वे, निर्माण शैली व अन्य कलाकृतियां कैमरे में कैद

Fri, 11 Aug 2023 11:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने शुक्रवार को आठवें दिन भी ज्ञानवापी परिसर में सर्वे किया। सुबह नौ बजे टीम परिसर में दाखिल हुई। जिला जज की अदालत ने गुरुवार को आदेश दिया था कि एएसआई, वादी, प्रतिवादी, शासकीय अधिवक्ता और किसी अधिकारी को टिप्पणी करने और बयान देने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
ज्ञानवापी में सर्वे के लिए जाती एएसआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने शुक्रवार को आठवें दिन भी ज्ञानवापी परिसर में सर्वे किया। सुबह नौ बजे टीम परिसर में दाखिल हुई। अत्याधुनिक मशीनों से परिसर के अलग-अलग हिस्सों का सर्वे किया। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में निर्माण शैली व अन्य कलाकृतियों को कैमरे में कैद किया।

विज्ञापन


एएसआई की टीम ने शुक्रवार को निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से सर्वे शुरू किया। टीम के साथ ही ज्ञानवापी मामले के पक्षकारों को प्रशासन की ओर से जिला जज की अदालत के आदेश की जानकारी दी गई। जिला जज की अदालत ने गुरुवार को आदेश दिया था कि एएसआई, वादी, प्रतिवादी, शासकीय अधिवक्ता और किसी अधिकारी को टिप्पणी करने और बयान देने का अधिकार नहीं है। एएसआई की टीम शाम करीब पांच बजे परिसर से बाहर निकली। शनिवार को सुबह आठ बजे सर्वे टीम ज्ञानवापी में सर्वे के लिए पहुंचेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें