Varanasi News: गुंजन पहाड़ फतह करने के लिए सालभर से तैयारी कर रही थीं। यह उनकी पांचवीं पहाड़ी जीत है। इससे पहले तीन भारतीय पहाड़ियों पर विजय पाई। विदेश में यह दूसरी जीत है।
वाराणसी के सिगरा क्षेत्र निवासी गुंजन अग्रवाल ने दक्षिण अमेरिका की अकोनकागुवा की 6962 मीटर पहाड़ी को फतह किया है। उन्होंने निकारागुआ की पहाड़ी पर तिरंगा फहराया। पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर होने के बावजूद गुंजन ने हार नहीं मानी और पहाड़ की खड़ी चोटी पर विजय पाई।
विज्ञापन
गुंजन बताती हैं कि वह इस विजय के लिए सालभर से तैयारी कर रही थीं। यह उनकी पांचवीं पहाड़ी जीत है। इससे पहले तीन भारतीय पहाड़ियों पर विजय पाई। विदेश में यह दूसरी जीत है।