फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सिर्फ वाहन खड़ा करने के विवाद में बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां, युवक की मौत

Sat, 22 Aug 2020 05:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घटना के बाद अनिल की पत्नी को संभालते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार की रात एक घटना ने सभी का दिल दहला दिया। मलदहिया क्षेत्र के गायत्री चौराहे पर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। मृतक पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिस समय युवक की हत्या हुई थी, उस समय मृतक की पत्नी तीज की पूजा कर रही थी।

विज्ञापन

ताब़ड़तोड़ गोलियों की आवाज सुन घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान वहीं, पुलिस ने चार और लोगों को हिरासत में लिया।


लंका थाना क्षेत्र के मलहिया क्षेत्र निवासी अनिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने भाइयों के साथ बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर के सामने फूड आइटम की दुकान के संचालन में हाथ बंटाता था। लंका थाने में अनिल के खिलाफ लूट और मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

ट्रामा सेंटर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं, मूल रूप से चंदौली जिले के चकिया थाना के लालपुर गांव का रहने वाला रोशन द्विवेदी गायत्री नगर में रहता है और आईटीआई कॉलेज का संचालन करता है। बताया जाता है कि रोशन लाइसेंसी पिस्टल लेकर रात में तीन चारपहिया वाहन से गायत्री नगर चौराहे की ओर गया था।

चौराहे पर मोमोज की दुकान के सामने सफारी वाहन खड़ा करने को लेकर वहां पहले से मौजूद अनिल की बाइक हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद अनिल और रोशन के पक्ष के लोगों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट हुई। इसी दौरान रोशन ने चार से पांच राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने देखा कि अनिल जमीन पर गिरा हुआ है तो सभी ने रोशन को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि अनिल के पेट में बायीं तरफ गोली लगी थी और उसकी मौत हो गई है। 

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि मामले में चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अनिल की पत्नी रेखा घर में अपने सुहाग के सौभाग्य के लिए तीज व्रत की पूजा करने जा रही थी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में बदहवाश रेखा का कहना था कि हे भोलेनाथ ई का भयल... कहले रहली कि पूजा के बाद घरे से बहिरे जइहा... कउन गलती हो गइल हो भगवान...। यह रटते हुए रेखा बेहोश हो जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें