वाराणसी। महेशपुर के सिल्वर ग्रोव स्कूल में तीन दिवसीय सीएमएस किकेट टूर्नामेंट एसजीएल बृहस्पतिवार को हो गया। फाइनल में गुजरात टाइटंस ने विपक्षी टीम सनराइजर्स को हराकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि निदेशिका रचना श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रबंधक मोहित श्रीवास्तव ने मैन ऑफ द सीरीज हर्षित चौबे, प्रतिभाशाली क्रिकेटर का खिताब अंश पाल को दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या वंदना चतुर्वेदी, प्रीतम सिंह, रूदेश मिश्र, जमाल, अनिल आर्य, मानसी सिंह रहे। संवाद