बिहार के भभुआ से आए पांच युवकों से नमो घाट के गेट नंबर तीन के पास मारपीट का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर साझा किया जो तेजी वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है।
भभुआ निवासी दुरेश अंसारी का आरोप है कि रात 10 बजे वह अपने चार दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था। गेट नंबर दो से वाहन स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया और पिटाई करने लगे। यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।
नमो घाट के गेट नंबर 3 पर मारपीट का एक वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर वारदात में शामिल युवकों को चिन्हित किया जा रहा है। पहचान के बाद सभी दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। किसी की मनमानी नहीं चलेगी। -वैभव बांगर, एडीसीपी, काशी जोन