कृष्ण जन्मभूमि को लेकर बोले- आस्था रखने वालों को आगे आना चाहिए
मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विवाद पर महंत राजूदास ने कहा कि भगवान कृष्ण में आस्था रखने वाले लोगों को इस मुद्दे के समाधान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों से जुड़े ढांचे के कारण यदि कृष्ण जन्मभूमि को लेकर विवाद है तो उसका समाधान होना चाहिए। इसी तरह ज्ञानवापी मामले में भी न्यायालय के माध्यम से आगे की कार्रवाई की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए आस्था के अनुरूप निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। जरूरत पड़ने पर दोनों स्थानों पर कारसेवा किए जाने की बात भी उन्होंने कही।
पुजारियों के ड्रेस कोड को बताया अच्छी पहल
अयोध्या के राम मंदिर में पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किए जाने के सवाल पर महंत राजूदास ने इसे अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह साधु की पहचान उसके तिलक और वेशभूषा से होती है, उसी तरह मंदिर में पुजारियों के लिए निर्धारित वेशभूषा होने से उनकी अलग पहचान बनेगी। इससे श्रद्धालुओं पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: नौकरी का झांसा देकर महिला से आभूषण लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
अखिलेश के बयान पर भी साधा निशाना
अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से सत्ता पक्ष पर की गई टिप्पणी के सवाल पर महंत राजूदास ने कहा कि धार्मिक मामलों को राजनीतिक बयानबाजी का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले भगवान राम के अस्तित्व को नकारते थे, वे अब खुद को रामभक्त बता रहे हैं।उन्होंने राजनीतिक दलों को धर्म और आस्था से जुड़े विषयों पर टिप्पणी करते समय संयम बरतने की नसीहत दी। साथ ही कहा कि यदि राजनीतिक बयानबाजी इसी तरह जारी रही तो इसका राजनीतिक नुकसान भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक विषयों पर टिप्पणी करने से पहले सभी पक्षों को संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए।