फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नमो घाट के गेट तीन के पास मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Tue, 18 Aug 2026 03:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में पर्यटकों के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
मारपीट का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भभुआ से आए पांच युवकों से नमो घाट के गेट नंबर तीन के पास मारपीट का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर साझा किया जो तेजी वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है।

विज्ञापन


भभुआ निवासी दुरेश अंसारी का आरोप है कि रात 10 बजे वह अपने चार दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था। गेट नंबर दो से वाहन स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया और पिटाई करने लगे। यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। 

नमो घाट के गेट नंबर 3 पर मारपीट का एक वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर वारदात में शामिल युवकों को चिन्हित किया जा रहा है। पहचान के बाद सभी दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। किसी की मनमानी नहीं चलेगी। -वैभव बांगर, एडीसीपी, काशी जोन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें