फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जीएसटी टीम ने चावल कारोबारी से 45 खाल का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



जीएसटी विभाग ने गाजीपुर के कासिमाबाद स्थित नवदुर्गा राइस मिल के कार्यालय में बृहस्पतिवार को छापा मारा। करीब 17 घंटे की जांच में डेढ़ करोड़ से अधिक के राजस्व की गड़बड़ी मिली। चावल कारोबारी पर 45 लाख जुर्माना लगाया गया। कारोबारी ने जुर्माना की रकम शुक्रवार को जमा कर दी।
विज्ञापन

जीएसटी विभाग के एसआईवी ग्रेड-1 जोन दो मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मिल कारोबारी विदेशों में चावल और उससे निकले बरान की बिक्री करता है। कर चोरी के संदेह पर बृहस्पतिवार को राइस मिल के कार्यालय पर छापा मारा गया। टीम ने फर्म की आय-व्यय से संबंधित कागजात की जांच की। करीब डेढ़ करोड़ की राजस्व की गड़बड़ी पर 45 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। शुक्रवार को कारोबारी ने जुर्माना की रकम जमा कर दी। जांच दल में ज्वाइंट कमिश्नर अरविंद दोहरे, डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार, सहायक आयुक्त रणंजय आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें