फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जीएस ने कराई मानसिक कसरत तो अंकों के ग्राफ ने उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन रविवार को सामान्य अध्ययन (जीएस) के सवालों ने परीक्षार्थियों को मानसिक कसरत कराई तो वहीं अंको के ग्राफ वाले सवाल उलझाउ रहे। करंट अफेयर्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सवाल ज्यादा पूछे गए थे, जो परीक्षार्थियों पर भारी पड़े।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित पीईटी परीक्षा शनिवार और रविवार को हुई। इसमें शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों के परीक्षार्थी आए थे। युवतियां व महिलाएं अपने अभिभावकों के साथ आई थीं। पहली पाली में सुबह आठ बजे से दोपहर तक 68 केंद्रों पर परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चली।


बोले परीक्षार्थी



करेंट अफेयर्स के प्रश्न कठिन थे। जो काफी घुमाकर पूछे गए थे। हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न कम थे।
-ममता मिश्रा, गोरखपुर



सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में इतिहास व भूगोल के कठिन थे। इतिहास समझ में नहीं आ रहा था। माइनस मार्किंग होने के कारण कम प्रश्न हल किए। -श्रुति गुप्ता, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन




सामान्य ज्ञान के साथ करेंट अफेयर्स कठिन था। अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रश्न ज्यादा आए थे। गलत होने के डर से 70 प्रश्न ही हल किए। -लालचंद, प्रतापगढ़



इस परीक्षा का स्तर भी पीसीएस की तरह हो गया है। पीसीएस में आने वाले घुमावदार प्रश्न दिए गए थे। चार ग्राफ वाला प्रश्न काफी कठिन था। -राहुल, भदोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें