Varanasi News: विद्युत नियामक आयोग के 50 सदस्यों ने वाराणसी में सारनाथ पहुंचकर भगवान बुद्ध की आदमकद प्रतिमा का अवलोकन किया।संग्रहालय में राष्ट्रीय चिह्न शीर्ष सिंह की चमक देखकर सभी अभिभूत हुए।
तीन देशों व भारत के अन्य राज्यों से आए विद्युत नियामक आयोग के 50 सदस्य शनिवार को सारनाथ में राष्ट्रीय चिह्न की चमक देख कर अभिभूत हुए। शाम को लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भगवान बुद्ध की जीवन यात्रा से रूबरू हुए।
विज्ञापन
विद्युत नियामक आयोग उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अरविंद कुमार के नेतृत्व में नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश व प्रदेश के अन्य राज्यों से आए नियामक आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए आए 50 सदस्यीय दल अपराह्न 3:30 बजे सबसे पहले थाई बौद्ध विहार में भगवान बुद्ध की आदमकद प्रतिमा का अवलोकन करने के बाद पुरातात्विक संग्रहालय पहुंचे।
संग्रहालय में राष्ट्रीय चिह्न शीर्ष सिंह की चमक देखकर अभिभूत हुए। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने स्मारकों के इतिहास व बुद्ध के जीवन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान चेयरमैन देवेंद्र शर्मा,पी राव कुमार, अवर अभियंता राज कुमार, पर्यटक पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार अपनी टीम के साथ लगे थे।