फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक नहीं मिली तो भड़का दूल्हा, मारपीट के बाद दुल्हन की विदाई के लिए करने लगा इनकार

Wed, 19 Jun 2019 10:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
groom and bride
विज्ञापन

वाराणसी के फूलपुल थाना क्षेत्र में आई बरात में दूल्हा सिर्फ इसलिए भड़क गया, क्योंकि उसे पीने के लिए कोल्डड्रिंक ना मिली। इस दौरान उसने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

विज्ञापन


फूलपुर कस्बे में आई बारात के दूल्हे को बुधवार सुबह कोल्डड्रिंक पीने को नहीं मिली तो, वह भड़क गया। मामला कहासुनी से मारपीट में तब्दील हो गया और दूल्हे ने दुल्हन की विदाई कराने से इंकार कर दिया। सूचना सौ नंबर पर दी गई तो पुलिस पहुंची और फूलपुर थाने में घंटों की पंचायत के बाद किसी तरह से दुल्हन की विदाई कराई गई। घटना को लेकर दिन भर क्षेत्र में खासी चर्चाएं रहीं।

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर से मंगलवार की रात फूलपुर कस्बे की दलित बस्ती में बारात आई थी। विवाह की रस्में संपन्न होने के बाद सुबह चार बजे के लगभग दूल्हे ने कोल्डड्रिंक पीने की इच्छा जताई तो उसके दोस्तों ने दुल्हन के मामा को उपलब्ध कराने को कहा। दुल्हन के मामा ने असमर्थता जताते हुए दुकान खुलने का इंतजार करने की बात कही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इससे दूल्हा और उसके दोस्त नाराज हो गए। इसके बाद दुल्हन के मामा और अन्य लोगों के साथ गालीगलौज करने लगे, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दुल्हन के पक्ष के लोगों ने दूल्हे के दोस्तों की जमकर पिटाई की।

विज्ञापन

इससे नाराज दूल्हे ने दुल्हन की विदाई कराने से इंकार कर दिया। प्रकरण की जानकारी सौ नंबर पर दी गई तो पुलिस आई। फूलपुर थाने में दोनों पक्षों की घंटों तक पंचायत हुई और दोपहर बाद तय हुआ कि दुल्हन की विदाई करा कर दूल्हा अपने घर ले जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें