फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्टेडियम में 25 हजार लोगों का 30 सेकेंड तक हाथ जोड़कर किया अभिवादन

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूरे 25 किमी तक मोदी की आगवानी करते दिखे स्कूली बच्चे और खिलाड़ी
विज्ञापन

- बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर सिगरा स्टेडियम तक हर कोई पल भर की झलक के लिए रहा बेताब

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। काशी ने बड़ी गर्मजोशी के साथ अपने सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगवानी की। स्थानीय लोग, यात्री और पर्यटक हर कोई मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखा। तेज रफ्तार कार से निकलते वक्त भी पीएम मोदी ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। कार के अंदर से ही हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। पीएम के स्वागत में बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर सिगरा स्टेडियम के बीच पूरे 25 किलोमीटर तक जैसे कोई मेला सा लग गया हो।

बुलडोजर बाबा जिंदाबाद... का लगा नारा
सिगरा स्टेडियम में बने मंच पर जब मोदी पहुंचे तो वहां मौजूद 25 हजार से ज्यादा लोगों का पीएम ने 30 सेकेंड तक लगातार हाथ जोड़कर अभिवादन किया। पूरा स्टेडियम हर-हर महादेव और मोदी-मोदी की आवाज से गूंज उठा। पीएम के मंच पर आते ही स्टेडियम में मौजूद हर कार्यकर्ता और बच्चे अपनी कुर्सी छोड़कर उठ खड़े हुए। स्टेडियम में सीएम योगी के प्रवेश करते ही बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगने लगे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन
तीसरी बार पीएम बनने के बाद मोदी का ये दूसरा काशी दौरा था। रविवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर सिगरा स्टेडियम तक मोदी के प्रशंसकों का हुजूम उमड़ा रहा। पूरा रास्ता बीजेपी के झंडे, मोदी के कटआउट पूरा पटा रहा। दोपहर 1:40 बजे पीएम मोदी जैसे एयरपोर्ट से बाहर निकले, घंटों से इंतजार में खड़े कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर प्रस्थान द्वार-1 के पास पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण चल रहा था। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री उमड़े थे। बीजेपी की महिला मोर्चा भी ढोल-नगाड़ों पर नृत्य करती दिखीं।
विज्ञापन



खिलाड़ियों से बातचीत
दो साल से फुटबॉल खेल रही हूं। इसी में आगे करियर बनाना है। घर से काफी सपोर्ट मिल जाता है। - आरती यादव, विकास इंटर कॉलेज

एथलेटिक्स हूं। दो साल से प्रैक्टिस कर रहा हूं। 100, 200 और 400 मीटर के साथ ही मैराथन भी खूब पसंद है। - किशन कुमार, कछवा

रग्बी खेलती हूं। एक साल से प्रैक्टिस कर रही हूं। भारत के लिए ओलंपिक मेडल लाना चाहती हूं। - विद्या पाल, हरहुआ

स्कूली स्तर के दौड़ के हर कंप्टीशन में पहला स्थान आया है। अब राज्य स्तरीय और नेशनल खेलकर उससे आगे जाना है। - मिथिलेश, सोनभद्र
-

सोशल मीडिया पर मोदी की एआई फोटो वायरल
पीएम मोदी के स्वागत में सोशल मीडिया यूजर्स भी पूरे दिन उत्साहित नजर आए। उन्होंने भी एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्र्राम पर मोदी की काशी यात्रा से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट कीं। मोदी और काशी की एआई स्केच और फोटो भी वायरल की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें