वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आज पहले और दूसरे राउंड में 12 कोर्स की काउंसिलिंग होगी। यूजी और पीजी के 11 कोर्स और एक पीजी डिप्लोमा कोर्स है। योग्य उम्मीदवारों का रिजल्ट, रैंक और मार्क्स विद्यापीठ ने वेबसाइट पर जारी कर दी है।दूसरे राउंड में 20 कोर्स और तीसरे राउंड में 27 कोर्स की सीटें भरी जानी हैं। दूसरे राउंड की 21, 23 और 25 अक्तूबर और तीसरे राउंड की काउंसिलिंग 21, 25 अक्तूबर और चार नवंबर को होगी। दूसरे राउंड की काउंसिलिंग में बीएफए, एमएफए, बीएससी बायोलॉजी, बीएससी मैथ्स और बीए की काउंसिलिंग होगी। तीसरे राउंड में बीएससी-एजी, बी.कॉम, बीसीए, बीए ऑनर्स मासकॉम, बी-म्यूज, बीएफए, डिप्लोमा इन कर्मकांड की सीटें अलॉट की जाएंगी। ब्यूरो